शिलांग में डॉ. हिमांशु शेखर को मिला यंग एजुकेटर अवार्ड
कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर निवासी एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. हिमांशु शेखर को पर्यटन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित यंग एजुकेटर अवार्ड इन टूरिज्म एजुकेशन से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिलांग में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित टूरिज्म कॉनक्लेव 2026 में मेघालय के संस्कृति मंत्री द्वारा प्रदान किया गया।डॉ. हिमांशु शेखर की यह उपलब्धि न केवल महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, बल्कि उनके गृह जनपद कुशीनगर के लिए भी गौरव का विषय है। पर्यटन एवं बौद्ध विरासत की वैश्विक पहचान रखने वाले कुशीनगर से आने वाले डॉ. शेखर ने पर्यटन शिक्षा, शोध एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह भी पढ़ें- प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.