लखनऊ, मार्च 6 -- आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय स्प्लेंडर्स शिलांग का हवाई पैकेज टूर 11 अप्रैल से ला रहा है। यह यह छह रात और सात दिन का होगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार यात्रियों को लखनऊ से गुवाहाटी आने-जाने की व्यवस्था विमान से और खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में रहेगी। यात्रा के दौरान 7 सिस्टर्स फॉल्स, नोहकलिका फॉल्स, मावस्मई गुफाएं, एलीफेंट फॉल्स, मावलिननॉन्ग गांव (एशिया का सबसे साफ गांव), लिविंग रूट ब्रिज, दावकी (भारत-बांग्लादेश सीमा), डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम झील, बारापानी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मां कामाख्या मंदिर दर्शन, ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज यात्रा आदि का भ्रमण कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय और वेबसाइट से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.