शिलगूर महाराज मंदिर में की गई कलश स्थापना
विकासनगर, जून 17 -- जितेंद्र पंवार जौनसार-बावर क्षेत्र के खत बमटाड़ स्थित कोठा तारली गांव में बुधवार का दिन आस्था और उत्साह से भरा रहा। ग्रामीणों की वर्षों की मेहनत और आपसी सहयोग से निर्मित शिलगूर महाराज के भव्य मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के मुख्य अनुष्ठान से पूर्व, कोठा गांव के पुरोहित पंडित श्रीचंद शर्मा के दिशा-निर्देशन में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पुरोहित ने यमुना घाट हरिपुर पहुंचकर कलश को पवित्र जल से शाही स्नान कराया। इसके उपरांत ग्रामीण कलश को श्रद्धापूर्वक गांव लेकर पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शुभ मुहूर्त पर मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया। शिलगूर महाराज की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश स्थापना के पावन अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.