शिलगूर बिजट महाराज के चूड़धार में शाही स्नान के लिए ग्रामीणों ने किया प्रस्थान
देहरादून, जून 22 -- साहिया। कालसी तहसील के खत अठगांव स्थित टिपऊ गांव में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव के आराध्य देव शिलगूर बिजट महाराज के 12 वर्षों के अंतराल पर होने वाले शाही स्नान के लिए सोमवार को करीब 150 ग्रामीणों का जत्था देव चिन्हों के साथ हिमाचल प्रदेश के पवित्र चूड़धार के लिए रवाना हुआ। सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिलगूर बिजट महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। नवनिर्मित भव्य मंदिर में देवता की स्थापना से पूर्व देव चिन्हों को विशेष रस्मों के साथ हिमाचल स्थित चूड़धार ले जाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिलगूर बिजट महाराज के चूड़धार में शाही स्नान के लिए ग्रामीणों ने किया प्रस्थानधार्मिक अनुष्ठानों की जानकारी आगामी दिनों में आयोजित होने वाले धार्मिक अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.