रुद्रपुर, जून 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अमरदेव कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए बाहर गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर लौटे गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अमरदेव कॉलोनी निवासी दीपक सक्सेना आठ जून को परिवार सहित शिरडी गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में सेंध लगा दी। बताया गया कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने घर में संदिग्ध स्थिति देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने 12 जून को दीपक सक्सेना को घटना की जानकारी दी। रविवार को घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। जांच करने पर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये क...