गौरीगंज, जून 21 -- शुकुल बाजार। धनेशा राजपूत पूरे बड़गाइन गांव स्थित शिर्डी सांई धाम मंदिर की 26वीं वर्षगांठ पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। आयोजक एवं पूर्व ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाबा सांई के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भंडारा देर शाम तक चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...