शिरडी सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली
देहरादून, मई 8 -- मसूरी, संवाददाता। श्री सिरडी सांई मदिर कुलडी के इकत्तीसवें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिरडी के सांई बाबा की विभिन्न भव्य झांकियों ने मन मोहा व श्रद्धालुओं ने सांई बाबा के दर्शन कर मनोकामना की।शोभायात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, मालरोड, शहीद स्थल पहुंची।इसके बाद शोभयात्रा वापस सांई मंदिर पहुंची। इस दौरान रास्ते भर भजन कीर्तन चलता रहा व प्रसाद वितरण किया जाता रहा। श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इकत्तीसवां स्थापना दिवस होने पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन सांई बाबा की भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गयी। जिसमें बाबा की पालकी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भजन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.