पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर। बंडा रोड स्थित शिरडी राइस मिल को लेकर चल रहे विवाद पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मिल करोड़ों रुपये के बैंक ऋण के कारण बंधक थी और बकाया राशि जमा करने के बाद ही बैंक ने नियमानुसार हैंडओवर किया। उन्होंने बताया कि मिल में भीमसेन, संजीव सिंह समेत आठ पार्टनर थे। रजिस्ट्री के दौरान सभी को बुलाया गया, लेकिन कुछ लोग उपस्थित नहीं हुए। दो पार्टनरों द्वारा भुगतान लेने और आपत्ति न होने का पत्र देने का भी दावा किया। कहा कि कुछ लोग विवाद खड़ा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जो भी फैसला आएगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। वहीं पूरे मामले में दूसरे पक्ष के संजीव अग्रवाल ने भी वीडियो वायरल कर अपनी बात को रखा है। पूरे मामले मे आ...