हाथरस, अप्रैल 11 -- सहपऊ। कस्बा में शुक्रवार रात में ​शिरडी के साई बाबा का चौदहवां स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बाबा की बैंड-बाजों के साथ भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पालकी शोभायात्रा बाबा के म​न्दिर से शुभारम्भ होकर कस्बा के वि​भिन्न मोहल्लों से गुजरती हुई अंत में बाबा के म​न्दिर पर ही जाकर संपन्न हुई । शोभायात्रा के दौरान कुछ युवा एवं महिलाएं बैंड-बाजों की भजन संगीत पर नृत्य करते जा रहे थे। शोभायात्रा में अन्य झांकियों में हनुमान की झांकी , काली मां की वि​भिन्न स्वरूपों की झांकियां सभी को अपनी ओर आक​र्षित कर रही थी । शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस भी शोभायात्रा के साथ चल रही थी । इस दौरान कौशल किशोर, देवा लाला, राजेश गुप्ता, अल्का गुप्ता , पराग वाष्र्णेय ,पीयूष ,राज कुमार,पवन , गजेंद्र वर्मा, सचिन ,नीरज एवं काफी संख्या में श्...