अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- अम्बेडकरनगर। बीते शुक्रवार को पाकिस्तान में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में शिया समुदाय के लोगों की दर्दनाक मृत्यु के विरोध में जुमे की नमाज़ के बाद बड़ा इमामबाड़ा परिसर मीरानपुर अकबरपुर में अंजुमन अकबरिया की ओर से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अकबर अली वायज ने की तथा संचालन अंजुमन अध्यक्ष रेहान ज़ैदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर नायब तहसीलदार रमेश चन्द्र पाण्डेय को सौंपा गया। मौलाना अकबर अली वायज ने कहा कि बेगुनाह नमाज़ियों पर हमला इस्लाम की शिक्षाओं के भी पूर्णत: विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मज़हब हमेशा अमन, इंसाफ और इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.