बरेली, मार्च 22 -- बरेली। शहर में शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी और गम के माहौल में मनाया। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की और फातिहा पढ़ी। पुराना शहर के सहसानी टोला स्थित मस्जिद बैतुस्सलात में नमाज काली पट्टी बांधकर अदा की गई, जहां सैफ अली जैदी ने नमाज पढ़ाई। वहीं शिया जामा मस्जिद, बाजार साहूकारा किला में मौलाना हसीन हैदर नकवी की अगुवाई में नमाज अदा की गई। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य कलीम हैदर नकवी सैफी ने बताया कि समुदाय ने इस बार ईद को सादगी के साथ मनाते हुए शोक प्रकट किया। शिया समुदाय के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की। मुतवल्ली जफर अब्बास रिजवी स...