शिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस
दरभंगा, जून 27 -- हायाघाट/सुरहाचट्टी। मुहर्रम की दसवीं तारीख शुक्रवार को चंदनपट्टी गांव में शिया समुदाय का मातमी जुलूस सुबह बारगाहे हुसैनी से अलम, ताजिया, जुल्फेकार व निशान के साथ नौहा मातम करते हुए निकला। शिया समुदाय के मातमी जुलूस में जहां कुछ लोग नौहा मातम कर रहे थे, वहीं कुछ लोग जंजीर से अपनी पीठों, कमा (तलवार) से अपने सर तथा ब्लेड से अपने सीनों को लहूलुहान कर कर्बला के शहीदों की याद मना रहे थे। मातमी जुलूस मातम करते हुए हुए करीब दो घंटे बाद शांतिपूर्वक वापस पुन: इमामबाड़े में प्रवेश कर गया। शांति व्यवस्था के लिए सीओ शशि कुमार भास्कर, बहादुरपुर बीपीआरओ प्रमोद कुमार,पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार तथा एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार सदल बल के साथ मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस दोपहर बाद पुन: मातमी जुलूस इमामबाड़े स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.