मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- मीरापुर ईरान के सर्वोच्च राजनेता शिया धर्म गुरु अली हुसैनी खामेनेई की मौत के विरोध में मीरापुर क्षेत्र के शिया समुदाय ने इस बार ईद नहीं मनाई। शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज भी काली पट्टी बांधकर पढ़ी तथा अली हुसैनी खामेनेई के पोस्टर हाथ में लेकर ग़म का इज़हार किया।इसराइल व अमेरिका के हमलें में ईरान के सर्वोच्च राजनेता व शिया धर्मगुरु अली हुसैनी खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय के लोगों ने विरोध के चलते इस बार ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया। शनिवार की मीरापुर की शियाओं वाली मस्जिद में सुबह शिया समाज मे सैकड़ों लोग एकत्र हुए। सभी ने विरोध स्वरूप अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की तथा बाद में अपने धर्म गुरु अली हुसैनी खामेनेई को याद करते हुए उनका पोस्टर हाथ में लेकर ग़म मनाते हुए अपना विरोध जताया। शिया स...