शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर मांगी दुआ
गाजीपुर, मार्च 21 -- गाजीपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार शिया समुदाय के लोगों ने सादगी के साथ मनाया। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई की शहादत पर गम भी जताया। साथ ही काली पट्टी बांधकर अमेरिका और इजराइल का विरोध किया। नमाज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना तनवीरुल हसन जैनबी ने कहा कि यह ईद सामान्य परिस्थितियों वाली ईद नहीं है। आज पूरी उम्मत गहरे दुःख में है। आयतुल्लाह खामेनई और मासूम बच्चियों की शहादत ने हर दिल को झकझोर दिया है। यह वक्त खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि सब्र और एकजुटता दिखाने का है। मौलाना ने लोगों से अपील की कि वह इस बार सादगी के साथ त्यौहार मनाएं और मजलूमों के हक में दुआ करें। बड़ी संख्या में नमाजी काली पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। नमाज के बाद दिए गए खुतबे में मौलाना ने विशेष तौर पर देश में शांति, आपसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.