शिया समुदाय का मातमी जुलूस, छुरियों से किया मातम
पीलीभीत, जून 29 -- जहानाबाद। नगर में मोहर्रम के बाद शिया समुदाय द्वारा इमाम हुसैन की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस असलम हुसैन जैदी के आवास से शुरू होकर नगर के निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए दादा मियां की मजार पर संपन्न हुआ। जुलूस में नवाबगंज तहसील के विभिन्न गांवों से आए शिया समुदाय के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे मार्ग में या हुसैन की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने मातम किया। कुछ श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति के अनुसार छुरियों से भी मातम मनाया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- शहीदों की याद में निकला तीजे का मातमी जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.