इटावा औरैया, जून 22 -- इटावा। शिया समुदाय का परम्परागत सजैरी का जुलूस मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा के नेतृत्व और आयोजक राहत अक़ील, की देखरेख में नईम उद्दीन के इमामबाड़े से मजलिस के उपरांत मातमी नोहा ख़्वानी के साथ उठा और शहर का भ्रमण किया। मोहल्ला शाह गदा अली इमामबाड़े में मौलाना अनवारुल हसन जैदी ने मजलिस में तकरीर करने के बाद नईम उद्दीन, कर्मचारी नेता रिज़वान अहमद की मौजूदगी में पौधारोपण किया। सजैरी का जुलूस चौहट्टा, कोतवाली चौराहा, आलमपुरा, शीश महल, तिकोनिया, पक्की सराये स्थित बड़ा इमामबाड़ा, नगर पालिका चौराहा, तहसील चौराहा, शरीफ मंजिल सैदबाड़ा, साबितगंज, नया शहर, उर्दू मोहल्ला, इस्लामिया कालेज, नोरंगबाद होकर इमामबाड़ा घटिया अज़मत अली पर सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- अजाखानों में मजलिसों का जारी, निकले मातमी जुलूस सलीम रज़ा, तनवीर हसन, अहमद जाफर...