सहारनपुर, जून 1 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अवैतनिक स्थायी अधिवक्ता मंजर हुसैन काज़मी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र बोर्ड चेयरमैन एवं कार्यपालक अधिकारी अली ज़ैदी को भेजकर स्वीकार करने की मांग की है। मेहंदी सराय निवासी मंजर हुसैन काज़मी ने बताया कि उन्हें 21 अगस्त 2019 को जिला जज न्यायालय सहारनपुर में वक्फ बोर्ड के मुकदमों की पैरवी के लिए नियुक्त किया गया था। त्यागपत्र में कहा गया है कि 14 जनवरी 2026 को वक्फ गुलाम मुस्तुफा खां मस्जिद अंसारियान, वक्फ संख्या आई-707 की 11 सदस्यीय कमेटी का प्रस्ताव पास हुआ था। इसमें मौलाना सैयद जफर अब्बास ज़ैदी की अध्यक्षता में मौलाना इज़हार हैदर को मुन्तजिम मुतवल्ली बनाने की सिफारिश की गई थी। इस प्रस्ताव ...