लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शिया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मेरिट इंडेक्स 83.00 से 63.30, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मेरिट इंडेक्स 97.50 से 78.30 रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को 20, 21 और 24 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक महाविद्यालय के विधि संकाय में अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा। कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।दस्तावेज यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी विधि पाठ्यक्रमों का दूसरा सीट आवंटन जारी ...