सीवान, मार्च 21 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित शिया जामा मस्जिद में रमज़ान माह के आखिरी जुमा की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग नमाज में शामिल हुए। नमाज में फाज़िलपुर से मौलाना शमीम तुराबी, आफताब व पप्पू, बघौनी से कैसर रज़ा, हसन रज़ा, बशीर हुसैन, हसनैन अली, बदरे आलम, हसनपुरा से इसरार हैदर तथा हुसैनगंज से हसन इमाम हैदरी, मौलाना शबीब रज़ा, कौशर अली, असगर मेहदी, रज़ा इमाम, जॉन अली, अली अब्बास, जाफर इमाम, तारिक इमाम व अमीर इमाम समेत सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.