कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। शिया उलमा बोर्ड, कानपुर का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की ताजियत में दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदर मौलाना नसीम अब्बास, मौलाना हामिद जैदी, सचिव मौलाना अलमदार हुसैन और इमाम बाकरी ने यहां अब्दुल मजीद हाकिम इलाही से मुलाकात कर खिराजे अकीदत पेश की। कहा, उम्मते मुस्लिमां के लिए यह बड़ा नुकसान है। बोर्ड के सदस्यों ने उनकी दीनी और इल्मी खिदमात के बारे में बात की। ईरान के प्रतिनिधि ने सब्र और इत्तेहाद पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...