हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। शुक्रवार को जिले में दिन भर मौसम सर्द बना रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे गलन का असर साफ नजर आया। सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे और मुख्य मार्गों पर रफ्तार बेहद धीमी रही। दिन में कई जगह लोग हेडलाइट व इंडिकेटर जलाकर चलने को मजबूर हुए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन बाजारों में रौनक कम ही रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.