शिमला, मार्च 15 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम के अजीब रंग देखने को मिल रहे हैं। मार्च के मध्य में राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। कुल्लू जिले के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली के पास अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के आसपास भारी बर्फबारी के कारण करीब एक हजार से अधिक वाहन फंस गए। हालात को देखते हुए मनाली पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और वाहनों को सुरक्षित तरीके से मनाली की ओर भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार अचानक तेज बर्फबारी के चलते सड़क पर बर्फ जम गई। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन पहले से ही लाहौल घाटी की ओर गए हुए थे, जिसके कारण शाम के समय टनल के आसपास ट्रैफिक फंस गया। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.