शिमला, मई 3 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार सुबह मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि दिन के उजाले में ही अंधेरा छा गया। मई महीने की शुरुआत में आमतौर पर जहां तापमान बढ़ने लगता है, वहीं शिमला में तेज बारिश, आंधी और घने बादलों ने मौसम को फिर सर्द बना दिया है।आंधी-बारिश के बाद छाया अंधेरा आज सुबह की शुरुआत साफ और धूप भरे मौसम से हुई थी। लेकिन करीब आठ बजे के बाद अचानक काले बादल छा गए। तेज गर्जना और आंधी के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे हो गए मानो शाम हो गई हो। शहर के कई हिस्सों में दृश्यता कम हो गई और लोगों को लाइट जलानी पड़ी। इस अप्रत्याशित बदलाव ने स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सैलानियों को भी हैरान कर दिया। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को फिर...