शिमला, मार्च 28 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किन्नर के भेष में मंदिरों और बाजारों में घूमने को लेकर उठे विवाद में पुलिस जांच के बाद अहम तथ्य सामने आए हैं। जिस युवक को लेकर शहर में चर्चा और शिकायतें सामने आई थीं, उसकी पहचान बांग्लादेश के एक छात्र के रूप में हुई है, जो शिमला के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के अनुसार अब तक उसकी पहचान से जुड़े दस्तावेज सही और वैध पाए गए हैं और उसके खिलाफ जबरन पैसे ऐंठने की कोई औपचारिक शिकायत भी सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। दरअसल, पुलिस को 27 मार्च को एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक व्यक्ति, जो अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है, शिमला में अलग रूप बनाकर घूम रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि वह कालीबाड़ी मं...