शिमला में कार और टैंकर में हुई भीषण टक्कर, पुलिस के 2 जवानों की मौत
शिमला, अगस्त 17 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया। शहर की टालैंड-खलीनी सड़क पर एक कार और टैंकर की टक्कर में शिमला पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे और शिमला जिले के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार हादसा टालैंड के पास उस समय हुआ जब कार नंबर HP 52A-2767 और टैंकर नंबर HP 92A-9229 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव दल इन्हें अस्पताल ले गया, जहां इनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर बड़ा हादसा! खाई में गिरी शव ले जा रही गाड़ी, सिरमौर में 4 की मौतअस्पताल में इलाज के दौरान गई दोनों की जान मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.