शिमला, अक्टूबर 27 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को राज्य के नौ जिलों से जोड़ने वाला शिमला-बिलासपुर-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा सड़क धंसने के कारण मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके बाद इस सड़क का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए NHAI और बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ते बताए गए हैं और वाहन चालकों से इन्हीं तय रास्तों का उपयोग करने तथा ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को इस बारे में एक बयान जारी करते बताया कि शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमोल (बिलासपुर) में सड़क का यह हिस्सा मरम्मत कार्य पूरा होने तक बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार का इन कर्मचा...