शिमला, अप्रैल 7 -- शिमला के एक स्थानीय राम मंदिर में मुस्लिम निकाह के रिसेप्शन की बुकिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि कम्युनिटी हॉल को केवल रिसेप्शन के लिए बुक किया गया है। मंदिर प्रांगण में किसी भी प्रकार की नमाज या अन्य धार्मिक गतिविधि पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके लिए एक लिखित हलफनामा भी लिया गया है। चूंकि यहां विभिन्न समुदायों के कई रिसेप्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। इसलिए इजाजत दी गई है। वहीं एक हिंदूवादी संगठन ने आयोजन के विरोध में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विवाद बढ़ता देख शिमला के राम मंदिर की कमेटी ने मंगलवार को साफ कर दिया कि प्रांगण में ना तो नमाज पढ़ने की इजाजत होगी और ना ही किसी ऐसी धार्मिक गतिविधि की। राम मंदिर सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि बुकिंग...