शिमला, अप्रैल 8 -- Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल महीने के बीच मौसम ने करवट लेते हुए दिसंबर जैसी ठंड का अहसास करा दिया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात से रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है, जबकि मध्यम और निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। शिमला से सटे पर्यटन स्थल भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फबारी से कई जगह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी से 26 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अगले तीन दिनों तक मौसम के बदले रहने का अनुमान जताया है।यहां हुई बर्फबारी लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा के भरमौर और पांगी, अटल टनल रोहतांग, शिमला के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और चौपाल में ताजा बर्फबारी दर्ज...