शिमला की स्कूल मालिक मनीषा मित्तल मर्डर की गुत्थी सुलझी, भाई निकला बहन का कातिल; CCTV से रखता था नजर
शिमला, जून 30 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुई स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिस भाई पर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी थी, उसी पर अपनी बहन की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस ने हत्याकांड में बड़ा खुलासा करते हुए मृतका के भाई हिमांक मित्तल को ही हत्या का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस के अनुसार हिमांक मित्तल ने अपने कारोबारी साझेदार गोविंद के साथ मिल दो शूटरों को सुपारी देकर बहन मनीषा मित्तल की हत्या करवाई थी। जांच में सामने आया है कि मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक और उसके पार्टनर गोविंद के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।स्कूल का सीसीटीवी ही बन गया मनीषा के लिए जानलेवा जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.