शिमला एफसी ने जीता घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
देहरादून, अगस्त 22 -- देहरादून। क्लेमेंटटाउन स्थित नेहरू तिब्बतन स्कूल फाउंडेशन के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब शिमला यूनाइटेड एफसी हिमाचल प्रदेश ने अपने नाम किया। फाइनल में शिमला यूनाइटेड ने डोंडूपलिंग एफसी उत्तराखंड को 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।मुकाबले का एकमात्र गोल मैच के 15वें मिनट में शिमला यूनाइटेड के ताशी ने शानदार शॉट के जरिए किया। इसके बाद डोंडूपलिंग एफसी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन शिमला यूनाइटेड की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी। निर्धारित समय तक स्कोर 1-0 रहा। फाइनल के बाद मुख्य अतिथि तिब्बती गुरु लामा जी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान किए। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्व. लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.