सहारनपुर, फरवरी 25 -- नानौता ब्लॉक के शिमलाना गांव में 1.37 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत राज विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन होगा, जिसे ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए विकसित किया जा रहा है। गांव में लंबे समय से मांगलिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान की कमी महसूस की जा रही थी। शादी, तिलक, भंडारा और सामुदायिक बैठकों के लिए ग्रामीणों को निजी टेंट, बैंक्वेट हॉल या महंगे लॉन किराये पर लेने पड़ते थे, जिससे खर्च काफी बढ़ जाता था। प्रस्तावित उत्सव भवन में बड़ा हॉल, सुसज्जित स्टेज, किचन और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। भवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.