शिमलाना की हर्षिता ने ऑल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता कांस्य
सहारनपुर, मार्च 16 -- बडगांव। गांव शिमलाना की बेटी हर्षिता राणा ने जालंधर में आयोजित ऑल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में 9 से 14 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में हर्षिता राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। वह गागलहेड़ी स्थित हरि कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की छात्रा हैं और विक्रम सिंह राणा की पुत्री हैं। हर्षिता की उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, कोच और ग्रामीणों ने बधाई दी। कोच रवि ने बताया पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हर्षिता इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर पाई थीं। हर्षिता के पिता विक्रम सिंह ने कहा बेटी आगे खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.