शिमला, अप्रैल 3 -- शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के नेरवा में शुक्रवार को सड़क पर नमाज़ पढ़े जाने की घटना के बाद माहौल अचानक गरमा गया। सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने को लेकर स्थानीय लोगों और कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। इसके चलते इलाके में कुछ समय के लिए स्थिति संवेदनशील हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद यह मामला स्थानीय स्तर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर नेरवा के मुख्य बाजार की सड़क पर कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की गतिविधि से आवाजाही प्रभावित हो रही है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और नारेबाज़ी शुरू हो गई, जिससे माहौल कुछ समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.