मुंबई, फरवरी 24 -- वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि शिमरोन हेटमायर मौजूदा टी20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी साबित हुए हैं और इस बात पर अफसोस जताया कि पहले बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने पर इस बिग हिटर का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। हेटमायर की 34 गेंदों पर खेली गई 85 रन की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम सुपर 8 के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी जिसे होप ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाले मैचों से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत करार दिया। हेटमायर ने सात छक्के और इतने ही चौके लगाए जिससे वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 254 रन बनाए जो टी20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। होप ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''वह (हेटमायर) जिस तरह से बल्लेबाजी कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.