नई दिल्ली, फरवरी 23 -- वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप सुपर-8 का मुकाबला सोमवार को खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद बैटिंग करने उतरे शिमरन हेटमायर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही टी20 विश्व कप में वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।हेटमायर ने रिकॉर्ड की बराबरी की शिमरन हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और पांच छक्के लगाए। शिमरन हेटमायर ने इस धमाकेदार पारी की बदौलत टी20 विश्व कप 2026 में सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। ...