रांची, जनवरी 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब लिंडा ब्रदर्स ने जीत लिया है। रविवार को बिरसा यंग वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित फाइनल मुकाबले में लिंडा ब्रदर्स ने शुभम ब्रदर्स को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया। विजेता टीम को 80 हजार और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि झामुमो नेता अंतू तिर्की, हेमलाल मेहता, कृष्णा महतो, अजीत उरांव और विपिन खलखो मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रदीप तिर्की, अनिल तांबा, रोहित खाखा, अश्विन, वरुण, रोहित तिर्की और दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...