धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झामुमो स्थापना दिवस समारोह की मंच से टुंडी विधायक सह पार्टी के मुख्य सचेतक मथुरा महतो ने स्व. शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया है, हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन भारत रत्न दिलाने के लिए आज हमसब को लंबी लड़ाई लड़ने की शपथ लेनी होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मथुरा महतो ने कहा कि आज पहली बार गुरुजी नहीं है। उनकी कमी हमें हमेशा ही खलेगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर राज्य सरकार प्रस्ताव पास करके केंद्र के पास भेजेगी। हम सरकार पर दबाव बनाएंगे कि गुरुजी को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज दूसरे राज्य के लोग भी सीएम को अपना नेता मान रहे हैं। ---- भाजपा सरकार हमारे मुख्यमंत्री को करती है परेशान : उमाकांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.