गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। वैश्य संघर्ष मोर्चा सेंट्रल कमेटी, रांची की गिरिडीह जिला इकाई ने दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को पद्मश्री मिलने पर खुशी जाहिर की है। मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिबू सोरेन ने दलितों, आदिवासियों, मूलवासियों व गरीबों के लिए संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप झारखंड राज्य की स्थापना हुई। उन्होंने बताया कि वे खुद भी शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे। झामुमो के टिकट पर धनवार विधानसभा से चुनाव भी लड़े। साहू ने कहा कि शिबू सोरेन जंगल, पहाड़, गांवों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करते थे। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई सामाजिक कुरीतियों व नशा के खिलाफ संघर्ष किया। दिशो...