रांची, जनवरी 25 -- रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा झारखंड के धरती पुत्र शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। सांसद साहू ने कहा यह सम्मान झारखंड की मिट्टी का सम्मान है। गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्षों के साथ लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने झारखंड में व्याप्त अशिक्षा, नशाखोरी और सूदखोरी के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को गुरुजी ने वर्षों तक नेतृत्व किया, एक दिशा दी। कहा कि मोदी सरकार लगातार झारखंड के अमर शहीदों, कलाकारों और समाजसेवियों को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर रही है। सांसद साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। भाजपा के प्रदेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.