पाकुड़, अगस्त 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ हेंब्रम की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखा गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्याजलय की प्रधान अध्यापिका एलिजाबेथ हेंब्रम ने बताया कि स्व़ शिबू सोरेन अलग झारखंड राज्य गठन के प्रणेता व पुरोधा माने जाते हैं। उनके लगातार संघर्ष का परिणाम है कि झारखंड अपने स्वतंत्र स्वरूप में आ सका और नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हम सबों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- संघर्ष और आकांक्षाओं की जीवंत पहचान है गुरूजी की प्रतिमा: प्रो. स्टीफन जीवन में किसी भी लक्ष्य या उद्देश्य...