साहिबगंज, जुलाई 31 -- उधवा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम उनकी पहली पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय में चार अगस्त को होगा। मौके पर विशाल श्रद्धांजलि सभा भी होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उधवा से हजारों झामुमो कार्यकर्ता उस दिन साहिबगंज जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से झायुमो जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। झायुमो जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक में केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा जी का सफल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है । उसमें कार्यकर्ताओं को पंचायत व प्रखंड स्तर से कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं कार्यक्रम को सफल...