शिफ्ट ड्यूटी और ओवरटाइम व्यवस्था को लेकर उप महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विकासनगर, जुलाई 23 -- यूजेवीएनएल के छिबरो पावर हाउस, सब स्टेशन और इच्छाड़ी डैम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले गुरुवार को उप महाप्रबंधक, यमुना वैली डाकपत्थर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने शिफ्ट ड्यूटी, ओवरटाइम व्यवस्था और लंबित मांगों के समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे नियमित कर्मचारियों की तरह शिफ्ट प्रणाली में समान प्रकृति का कार्य करते हैं, लेकिन प्रस्तावित ओवरटाइम व्यवस्था श्रम कानूनों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मचारियों की शिफ्ट व्यवस्था और शिफ्टों के बीच मिलने वाली विश्राम अवधि को यथावत रखा जाए। निर्धारित ड्यूटी अवधि से अतिरिक्त कार्य लिए जाने पर उसे ओवरटाइम मानते हुए श्रम कानूनों के अनुसार दोगुनी दर से भुगतान किया जाए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.