शिफ्टिंग के साथ बोकारो कोलियरी डीडी माइंस विस्तार पर जोर
बोकारो, मई 15 -- सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत बोकारो कोलियरी स्थित डीडी माइंस के विस्तार को लेकर प्राधिकारी कार्यालय में शिफ्टिंग कमेटी की बैठक की गयी। प्रबंधन एवं शिफ्टिंग कमेटी के सदस्यों ने चार नंबर क्षेत्र में आवासों का पुनर्वास तथा माइंस विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान विभिन्न यूनियन प्रतिनिधियों एवं शिफ्टिंग कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि शिफ्टिंग प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाए, ताकि खदान विस्तार का कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके। परियोजना पदाधिकारी पीएस देव ने कहा कि माइंस विस्तार नहीं होने के कारण बीते वित्तीय वर्ष में उत्पादन लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका। माइंस विस्तार के लिए सभी संबंधित पक्षों को शिफ्टिंग कार्य में सहयोग करना चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.