प्रयागराज, जून 27 -- एनसीजेडसीसी में शनिवार को संस्कृति मंत्रालय व जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मप्र की ओर से तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार वरुण पांडेय, एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा और कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने किया। इस अवसर पर कलाकारों ने नृत्य नाट्य शिप्रा की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कलाकारों ने सशक्त संवाद बेजोड़ अभिनय से दिखाया कि शिप्रा नदी न केवल जल का स्रोत है, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन की आधारशिला है। जीवनदायिनी शिप्रा नदी की सांस्कृतिक यात्रा जनमानस से जुड़ी है। कलाकारों ने दिखाया कि शिप्रा की शाश्वत धारा में जीवन, करुणा, ऊर्जा और लोकमंगल की भावना प्रवाहित हो रही है। शिप्रा ने हर युग में मानव सभ्यता, धर्म-अधर्म के संघर्ष, स...