मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शिपाहापुर में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। वहीं, भागने के दौरान एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दबोच लिया, जबकि उसका साथी चेन लेकर फरार हो गया। पकड़े गए शातिर की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला शिपहापुर इलाके से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींच ली। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बाइक का रास्ता घेर लिया। घेराबंदी देख बाइक चला रहा बदमाश तेजी से गाड़ी घुमाकर भाग निकला। लेकिन, पीछे बैठा युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को भीड़ से छुड़ाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.