हमीरपुर, मई 27 -- बिवांर, संवाददाता। डंपर चालक की सूचना पर जिंदा जले खलासी के परिजन सवेरे बिवांर पहुंच गए। जिन्हें शिनाख्त के नाम पर बेटे के शव के अवशेष मिले। दुर्घटना स्थल का नजारा देख मां बिलख पड़ी। जिस डंपर से मौरंग से भरे डंपर की टक्कर हुई वो हादसे से एक घंटे पहले ही तकनीकी खराबी के कारण खराब होकर सड़क किनारे खड़ा किया गया था।केबिन में जिंदा जलकर जान गंवाने वाला 16 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र बबलू कठेरिया निवासी घाटमपुर घूमने-फिरने की नीयत से ट्रकों में चलने लगा था। मृतक के पिता बबलू कठेरिया ने बताया पुत्र अरुण पढ़ाई-लिखाई छोड़ चुका था। यह भी पढ़ें- डंपरों की टक्कर में लगी भीषण आग, खलासी जिंदा जला सारा दिन घर पर रहता था और अक्सर ही पड़ोस में रहने वाले मोटर मालिक की गाड़ियों में घूमने की नीयत से चला जाता था। कल भी अरुण पड़ोसी मोटर मालिक की गाड़िया ...