बांका, मार्च 22 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता क्षेत्र में भाईचारे के साथ ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। इसके लिए सभी मस्जिदों में सुबह सात बजे से ही नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान मौलाने के साथ सभी नमाजियों ने अमन - चैन की दुआ मांगी। नमाज समाप्त होते ही लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद दी। शंभूगंंज , बेलारी , चुटिया , कसबा , खानगाह सहित अन्य मस्जिदों के समीप पुलिस - प्रशासन मुस्तैद रहे । मौसम खराब होने से उमंगों पर तो पानी फेरा। वाबजूद भी लोगों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरों से मिलकर ईद मुबारक मनाया। रमजान का पाक माह 30 दिनों तक उपवास में रहते हैं। संसार भर में चांद दीदार के बाद ईद मनाते हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने में एसडीपीओ अमर विश्वास, थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद , सौरभ कुमार सहित अन्य पुलिस बल सक्रिय रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.