फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। राधानगर थाना प्रभारी विनोद मौर्या को एसपी ने गुरुवार रात थाने के चार्ज से हटा दिया। उन्हें न्यायिक सेल में भेजा गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात श्याम सुंदर श्रीवास्तव को राधानगर की कमान दी गई है। श्याम सुंदर इसके पूर्व सदर कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर और बकेवर थाना प्रभारी के रुप में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी में शिथिलता बरतने पर विनोद मौर्या को हटाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.