सीतामढ़ी, अगस्त 15 -- शिवहर। पीएम सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन और अद्यतन प्रगति को लेकर शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। योजना की महत्ता और जनहित को ध्यान में रखते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि 'सूर्य घर' योजना की प्रगति की समीक्षा अब दैनिक आधार पर की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अद्यतन रिपोर्ट के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए उन्होने सभी संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी सौंपे...