संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में खलीलाबाद एवं धनघटा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लंबित विवेचनाओं तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की। जिसमें लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर एक चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।उन्होंने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य गंभीर मामलों में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के प्रभावी संकलन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ितों को विवेचना की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने पर विशेष जोर दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर संतोषजनक न...